फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल ने डीजीपी से डकैती मामले में की पूछताछ

Mon, 07 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
तिर्वा। सांसद डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र में चार दिनों के दौरान लूट और डकैती की घटनाओं से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। सांसद डिंपल ने फोन पर सीधे प्रदेश के डीजीपी से घटनाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल्द वर्कआउट करने के लिए कहा है। उनके हस्तक्षेप के बाद चार जिलों की संयुक्त टीम बनाकर घटनाओं का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात कन्नौज शहर में दो घरों में बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस घटना में 10 लोग घायल हुए थे। अगले ही दिन गुरुवार की रात तिर्वा कस्बे में दो घरों में लूटपाट हुई। बदमाशों की पिटाई से चार लोग घायल हुए। शनिवार की रात कानपुर देहात जिले के थाना ककवन के विजधन कस्बे में पांच घरों से बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ककवन क्षेत्र भी रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह क्षेत्र कन्नौज संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। चार दिनों में हुई ताबड़तोड़ घटनाओं से विपक्ष कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर सरकार पर प्रहार कर रहा है।

आगामी तेरह नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तिर्वा में जनसभा होनी है। ऐसी में चर्चाओं का बाजार गर्म होना शुरू हो गया है।
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने सोमवार की शाम पत्रकारों को बताया कि सांसद डिंपल लूट और डकैती की घटनाओं के मामले में खासी चिंतित हैं। उन्होंने खुद फोन पर डीजीपी से वार्ता की है। सांसद के फोन के बाद ही आईजी जोन ने घटनाओं का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


टीम वर्कआउट के लिए बनाई रणनीति
डकैती की घटनाओं के वर्कआउट के लिए आईजी जोन कानपुर ने चार जिलों की संयुक्त टीम गठित कर दी है। इनमें कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात व औरैया जिले की एसओजी, सर्विलांस टीम को लगाया गया है। इन चारों जिलों की टीम ने रविवार की शाम आईजी जोन के जाने के बाद तिर्वा कोतवाली में संयुक्त रूप से बैठक कर जल्द वर्कआउट के लिए रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें