टांडा नगर के प्रमुख सराफा व्यवसायी से रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज होने के बाद फिर धमकी दी जा रही है। सराफा व्यवसायी ने इसकी तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अभी केस दर्ज नही किया है। गौरतलब है कि हयातगंज निवासी सराफा व्यवसायी अजय कुमार अग्रवाल पुत्र आद्याप्रसाद को 24 अक्तूबर को धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी
जिसका मुकदमा पीड़ित ने कोतवाली में दर्ज कराया था। इस बीच पुलिस मामले में कोई अग्रिम कार्रवाई कर पाती कि व्यापारी को फिर से धमकी मिलनी शुुुरू हो गई है। इससे सराफा व्यवसायी व उसका परिवार दहशत में है। व्यवसायी अजय की टांडा चौक में सराफा की दुकान है। पीड़ित के मोबाइल पर धमकी भरे एसएमएस आ रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में इसकी तहरीर दे दी है।