फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

Tue, 12 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिर्वा। दिल्ली से रोडवेज बस से आ रहा युवक सोमवार को रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के लोगों ने पंद्रह हजार की नकदी, कपड़े व मोबाइल पार कर दिए। बेहोशी की हालत में रोडवेज बस के चालक ने उसे नादेमऊ के पास छोड़ दिया। यहां से उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ककरिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (38) पुत्र राममहेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गांव में विवाह में शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर घर लौट रहा था। मेडिकल कालेज में सुरेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली बस स्टाप से शाम सात बजे सौरिख आने वाली रोडवेज बस में सवार हुआ। रास्ते में दो अन्य लोग आकर उसकी सीट पर बैठ गए। परिचय बढ़ने पर उसे नशीला बिस्कुट खिला दिया।

इससे वह बेहोश हो गया। वह पंद्रह हजार की नकदी, कपड़े व मोबाइल ले गए। रोडवेज बस के चालक ने उसे नादेमऊ के पास बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर उसे मेडिकल कालेज भेजवाया। मामले की जानकारी पाकर युवक के परिजन भी मेडिकल कालेज पहुंच गए। विदित हो कि दो दिनों पहले दिल्ली से तिर्वा आ रहे इंदरगढ़ व ठठिया थाना क्षेत्र के दो युवक रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए थे। इनके पास से भी हजारों की नकदी व मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें