फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर लूट का आरोप लगा महिलाओं ने कोतवाली घेरी

Sun, 04 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी व लूट सहित कई मुकदमों में आरोपी रहे नट व गिहार समुदाय के आठ युवकों को देर रात दबिश देकर उठा लिया। इससे आक्रोशित समुदाय की महिलाओं ने कोतवाली का घेराव किया और एक दरोगा पर लूट और मारपीट का आरोप लगाया है।  कोतवाल के आश्वासन पर काफी देर बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन


नगर व देहात क्षेत्र में हो रहीं चोरी, लूट व जहरखुरानी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने फाइलें खंगाली और इन मुकदमों में पहले से आरोपी रहे युवकों को चिह्नित किया। देर रात कोतवाली से भारी भरकम फोर्स गिहार कालोनी व ककरैया स्थित नट बस्ती पहुंचा। पुलिस ने दबिश देकर घर से आठ युवकों को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए। बस्ती के लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर किस वजह से इन युवकों को उठाया गया।

रविवार को इन बस्तियों की दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंची और पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्हें खरीखोटी सुनाई। महिलाओं का आरोप है कि बस्ती में गए एक दरोगा ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और जमकर लूटपाट। सो रहे युवकों को उठा लाए, जबकि उनका कोई दोष नहीं है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को बताया कि पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह दबिश दी गई थी। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। कोतवाल के समझाने पर काफी देर बाद महिलाएं शांत हुई और लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें