फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़ कार पलटी, तीन घायल

Sat, 21 Jan 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार शाम एक कार रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को लखनऊ के रामतीर्थ मार्ग निवासी शहबाज अहमद कार लेकर आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन


कार में उनके साथ मोतीझील लखनऊ निवासी सुमित व राजीव नगर निवासी अनिल मेहता भी थे। एक्सप्रेस वे पर नगला कन्हई के सामने कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर साइड पर चली गई और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई पलटे खाने के बाद कार नीचे गिरी थी। लोगों ने दौड़कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

सभी घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घायल कार चालक ने बताया कि कार में लगा एयर बैग टक्कर के बाद खुल गया था। इससे कार में सवार लोगों की जान बच गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि घायलों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें