फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दो गंभीर

Mon, 02 Jul 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिर्वा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव बलनपुर निवासी गंगू (25)पुत्र श्रीकृष्ण रविवार शाम करीब आठ बजे गांव के दोस्त अमित (20) पुत्र अमर सिंह और तिर्वा के बौद्घनगर निवासी संजय (25)पुत्र सुरेश के साथ बाइक से तिर्वा आ रहा था। तभी कस्बा के इंदरगढ़ तिराहे पर सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहे गंगू ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे तिर्वा कोतवाली प्रभारी आमोद कुमार ने घायल अमित और संजय को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने गंगू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें