फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से शराब का जखीरा बरामद

Tue, 07 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
गत्ते में रखीं शराब की बोतलें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बजरिया में सोमवार पुलिस बल ने एक बंद पड़े मकान पर धावा बोल दिया। दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस को भारी मात्रा में शराब और टिंचर मिली है। एक युवक को भी हिरासत में भी लिया गया है। कोतवाल का कहना है कि जांच जारी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार शाम कोतवाल आमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने मोहल्ला बजरिया में छापा मारा। जिस मकान पर पुलिस ने धावा बोला उसमें ताला पड़ा था।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर पुलिस मकान में दाखिल हुई। अंदर दर्जनों की संख्या में गत्ते पैक पड़े थे। इसमें शराब के क्वाटर और टिंचर की शीशियां भरी थीं। पूछताछ में पता चला कि फर्रुखाबाद के पखना निवासी रामविलास के मकान को नरेंद्र गुप्ता किराए पर लिए हुए हैं। नरेंद्र अवैध शराब का कारोबार करता है। अवैध शराब के मामले में वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस ने जिस समय उसके बंद पड़े मकान में छापा मारा।

उस समय पड़ोस में मनोज शाक्य के मकान में किराए पर रह रही उसकी पत्नी और पड़ोसियों के बीच वाद-विवाद होने लगा। इस बीच मकान मालिक मनोज शाक्य भी मौके पर पहुंच गए और आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बरामद माल को जब्त कर लोडर में लदवाकर कोतवाली भेज दिया है। बरामद माल की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। इस संबंध में कोतवाल ने बताया कि बरामद टिंचर के संबंध में उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी, जबकि बरामद किए गए शराब के गत्तों के संबंध में जांच की जा रही है। आबकारी विभाग को मामले से अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें