फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों का थैला लूटकर भाग रहे लुटेरों को पीटा

Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उमर्दा/कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा/कन्नौज।
विज्ञापन

बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रहे किसान से रुपयों से भरा झोला लूटकर भाग रहे लुटेरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। लुटेरे की जमकर पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उसे थाना पुलिस को सौंप दिया।
 ठठिया थानाक्षेत्र के पल्यौरा गांव निवासी जगदीश पुत्र मलिखान सिंह यादव ने मंगलवार दोपहर को उमर्दा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से 15 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

पैसों को एक झोले में डालकर वह घर लौट रहा था। तभी उमर्दा चौकी के पास खड़े एक युवक ने सरेआम ने जगदीश के हाथ से झोला छीनकर भाग खड़ा हुआ।
तभी जगदीश लुटेरों को पकड़ने की आवाज लगाने लगा। इस पर कई ग्रामीण दौड़ पड़े और लुटेरों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी पर पहुंची चौकी पुलिस को ग्रामीणों ने लुटेरों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जिसने अपना नाम  शैलेंद्र पुत्र कुंवर सिंह निवासी हरसहाय थाना अजीतमल औरैया बताया। इंदरगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि किसान से छीने गए रुपये पकड़े गए युवक के पास से बरामद कर लौटा दिए गए है।
आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें