थानांतर्गत सौसरी गांव में शनिवार को चोरों से भैंस छुड़ाने के लिए ग्रामीणों और बदमाशों के फायरिंग हुई। ग्रामीणों के घेराव करने पर बदमाश भैंस छोड़कर भाग गए। सूचना के बावजूद पचौर चौकी प्रभारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सौसरी गांव निवासी प्रमोद कुमार के दरवाजे पर बंधी भैंस को शनिवार रात खोल कर चोर ले जाने लगेे। भैंस की आवाज सुनकर मालिक जाग गया और शोर मचा दिया।
इस पर बदमाशों ने भैंस मालिक के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के घेराव करने पर बदमाश भैंस छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने पचौर चौकी प्रभारी कालीराम को फोन पर सूचना दी, लेकिन चौकी प्रभारी के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।