गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने रेप का प्रयास किया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो युवक धमकी देते हुए भाग गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई गई है।
पीड़िता की मां ने एसपी को संबोधित प्रार्थनापत्र में लिखा है कि 13 अप्रैल को रात आठ बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी खेत पर गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवकों ने किशोरी को दबोच लिया और रेप का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो युवक भाग निकले। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह तत्काल किशोरी को लेकर गुरसहायगंज कोतवाली गई लेकिन उसे भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।