फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ सभासद गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2017 11:19 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
नशीले पदार्थ का तस्कर इरशाद खां उर्फ तुल्ला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पुलिस ने घेराबंदी कर नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाले सभासद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आधा किलो नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। सभासद इससे पहले भी कई बार गंभीर आरोपों में जेल जा चुका है। रविवार को गुरसहायगंज कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के वार्ड नंबर 23 मोहल्ला मीराबाईनगर के सभासद इरशाद खां उर्फ तुल्ला को रामगंज से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सभासद की जामा तलाशी लेने पर आधा किलो नशीला पदार्थ पुलिस ने बरामद किया। इससे पहले भी पुलिस कई बार सभासद को सट्टा का अवैध कारोबार करने के आरोप में जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुंडाएक्ट कार्रवाई की भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें