तिर्वा। कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर निर्मम हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने बुधवार की सुबह क्षेत्र के रामपुर बिनौरा गांव के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को दस हजार का पुरस्कार देने का एलान भी किया है। तिर्वा कोतवाली में बुधवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, एसडीएम अरूण कुमार सिंह और तिर्वा सीओ मोनिका यादव ने सामूहिक रूप से मामले का खुलासा किया ।
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म और हत्या के मामले में नाजजद आरोपी अमित उर्फ कादर पुत्र हीरालाल निवासी कमलेपुर्वा के जंगलों में छिपे होने की पुलिस को जानकारी मिली। इस पर सर्विलांस टीम के जरिए उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई। रामपुर बिनौरा गांव के पास उसकी लोकेशन मिली। इस पर सीओ के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ, तिर्वा कोतवाल अमर पाल सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें गठित कर घेराबंदी के लिए भेजी गई। पुलिस टीमों ने झाड़ियों में छिपे आरोपी अमित उर्फ कादर को दबोच लिया। उसे कोतवाली लाया गया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अमित ने बताया कि वह सात जनवरी को शाम छह बजे तिर्वा आया था। यहां से वह शराब पीकर गांव जा रहा था।
रास्ते में ही उसे किशोरी घर से अपने पिता की चाय दुकान की ओर आती दिखाई दी। नशे में होने से उसने किशोरी को अगवा कर लिया और सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। इस पर वह घबड़ा कर एक किलोमीटर दूर स्थित घर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने कपड़े बदल कर फिर से घटनास्थल पर पहुंचा। किशोरी मौके पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी। यह देखकर उसने उसके साथ फिर से एक बार दुष्कर्म किया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को एक बोरे में भरकर खेत में छोड़ दिया। सीओ ने बताया कि
इन्हें किया पुरस्कृत
एसपी के मुताबिक स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व स्वाट के सिपाही मदन सिंह यादव, शमशुद्दीन, गोमती प्रसाद, करन सिंह और अब्दुल राशिद, अवनीश, भूपेंद्र सिंह के अलावा तिर्वा कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह, एसआई जमाल खॉ, एसआई वीर पाल, दीवान रवींद्र कुमार, सिपाही कौशलेंद्र सिंह, बहादुर चौहान व राघवेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा। इन्हें संयुक्त रूप से दस हजार का इनाम भी दिया गया है।