निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का गिरा छज्जा दिखाकर नारेबाजी करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
उर्मदा विकास खंड क्षेत्र के गांव जवाहरपुरवा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा खुलते ही धरासाई हो गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया। जवाहरपुरवा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बरामदे में छज्जे का निर्माण कार्य कराया गया। लेंटर पड़ जाने के बाद कर्मचारियों ने समय पर उसे खोला, जैसे ही कर्मचारी छज्जे का लेंटर खोल रहे थे। तभी अचानक छज्जा नीचे आ गिरा।
यद देख काम कर रहे मजूदर व मिस्त्री मौके से भाग गए। बलवीर, शिवा, अभिजीत सिंह, सत्यवीर, अमित कुमार, सोनू, सुमित सहित दर्जनों की तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निर्माण करा रही संस्था पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया। वहीं ग्राम प्रधान सतसार रवींद्र कुमार कुशवाहा का कहना है कि जेई ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। जिसके चलते छज्जा टूट कर नीचे गिरा है।
उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं निर्माण करा रहे जेई ने अपना नाम बताने से इंकार करते हुए कहा कि मजदूरों ने उनसे पूछे बगैर समय से पहले छज्जे को खोल दिया। इस कारण वह टूट गया।