मेडिकल कालेज में भर्ती घायल सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला एवं सत्र न्यायालय कन्नौज से बाइक पर लौट रहे ठठिया थाने के पैरोकार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर निकवा गांव के सामने एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को मेडिकल कालेज लाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
ठठिया थाने में तैनात इटावा के सिविल लाइन निवासी सिपाही मेघ सिंह (45) शुक्रवार सुबह दस बजे बाइक से थाने के जरूरी कागजात लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय गया था। दोपहर दो बजे के करीब वह बाइक से एक्सप्रेस वे से होकर वापस आ रहा था। निकवा गांव के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। सिपाही हेलमेट लगाए था।