फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर ले जाए जा रहे ट्रक में आग लगी

Fri, 11 Mar 2016 12:01 AM IST
kannuj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
ट्रक में लगी अाग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अगवा कर ले जाए जा रहे ट्रक में एचटी लाइन से आग लग गई। बदमाश, चालक को पहले ही बेहोश कर चुके थे। आग देख उसे वहीं फेंककर भाग निकले। दो घंटे बाद पहुंची दमकल ने आग बुझाई लेकिन तब तक ट्रक और उसमें लदे लाखों रुपये के फ्रिज व एसी जल चुके थे। ट्रक चालक कानपुर क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी अमर सिंह पुत्र राजाराम ने बताया कि वह नोएडा से 150 फ्रिज और 100 विंडो एसी लादकर लखनऊ ले जा रहा था।
विज्ञापन


छिबरामऊ से पहले हाईवे पर खड़ा एक व्यक्ति सवारी के रूप में बैठा। उसने उसे कोई नशीली चीज खिला दी। इससे वह होश गवां बैठा। इसके बाद बदमाश उसके ट्रक को खड़िनी की तरफ ले आए, जबकि वह जीटी रोड हाईवे से लखनऊ जा रहा था। घटनाक्रम के अनुसार खड़िनी क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर के पास सड़क के ऊपर से निकली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है। इसी के झूलते तारों की चपेट में आने से ट्रक में आग लगी।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर बाद सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान व खड़िनी चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के सूचना देने के दो घंटे बाद आई फायरब्रिगेड ने ट्रक की आग बुझाई। वहीं पास ही पड़े ट्रक चालक को काफी देर बाद होश आया। तब उसने घटनाक्रम बताया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें