फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से 1.20 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (कन्नौज)। एक महिला के खाते से ठगों ने कई बार में 1.20 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक व पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



कस्बे के वीडी तिवारी इंटर कालेज के संस्थापक स्व. गिरीश चंद्र तिवारी की पत्नी कुंती देवी के खाते से 1.20 लाख रुपये हैकर ने पार कर दिए। हैकर ने 20-20 हजार रुपये छह बार में एटीएम की मदद से निकाले। छह मार्च को देहरादून के एक एटीम से पैसे निकाले गए। एटीएम पीड़िता के पास घर में ही रखा था। पीड़िता की बहू ने मोबाइल देखा तो लगातार रुपये निकलने के मैसेज देखकर वह अवाक रह गईं। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक की जलालाबाद शाखा जाकर एटीएम लॉक कराया। पीड़िता के पौत्र शुभम तिवारी ने बताया कि एटीएम का क्लोन बना कर ठगी की गई है। बैंक की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने खाते से पैसा निकालने की जानकारी एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दी है। वहीं शाखा प्रबंधक आरके अग्रवाल ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी क्राइम ब्रांच को दे दी गई है। रुपये देहरादून, प्रयागराज सहित अलग-अलग जगहों से निकाले गए हैं। यदि क्लोन बना कर रुपये निकाले हैं तो इसकी जांच होगी। एटीएम में चिप लग कर आ रहे हैं, क्लोन बनना असंभव है।

महिला के खाते से 1.20 लाख निकाले
एटीएम का क्लोन बनाकर कई बार में की निकासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें