फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई वहीं एक स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गया। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में हुई युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेज दिया। वहीं सुइथा कला क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैरवाह पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी दिन में ढाई बजे बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। वह घर जाने के लिए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के पतरही गांव निवासी बीकाम का छात्र रवींद्र (23) शनिवार को कोचिंग से पढ़कर टेंपो पर लटककर घर लौट रहा था। बीरीबारी बाजार में सड़क में बने गड्ढे को पार करते समय रविंद्र टेंपो गिर गया। संभलने के पूर्व ही पीछे से आ रही रोडवेज की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को चंदवक चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार पौनी गांव निवासी फूलचंद्र राम का आठ वर्षीय पुत्र मनीष गांव के प्राथमिक विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूल के समीप पहुंचा था कि बाइक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मनीष की मौत से घर में कोहराम मच गयाव वह चार बहनों के बीच सबसे छोटा था। सुइथा कला प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय गैरवाह में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी अंबेडकरनगर निवासी रामचंद्र (55) दिन में ढाई बजे घर जाने के लिए अस्पताल के बाहर सड़क किनारे साधन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें