फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बंदकर छात्रा से छेड़छाड़ कर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

छिबरामऊ। जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित एक कालेज से पढ़कर अपनी मौसी के घर जा रही छात्रा को नौ जुलाई की शाम कुछ युवकों ने घर में बंद कर लिया। छात्रा का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट की गई। किसी तरह वह दूसरे दिन सुबह वहां से भाग निकली। छात्रा के पिता ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को मौखिक रूप से दी। कार्रवाई न होने पर उसने 11 जुलाई को आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। गुरुवार को बहवलपुर चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बीच समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दोपहर तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। पीड़ित ने अब कार्रवाई करने से ही मना कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीपी वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे हैं। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


घर में बंदकर छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें