अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। शातिर ठग द्वारा गांव सलीमपुर निवासी सुमन से फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बता खाते की जानकारी ले 20 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है। आप अपना एटीएम कोड बता दें और जो मैसेज आपके फोन पर आया है। उसका नंबर बता दें, जोकि फोन करने वाले पर बैंक अधिकारी होने का भरोसा कर बता दिया। इसके बाद मेरे बैंक खाते से 20 हजार रुपये कम हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।