फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तालग्राम (कन्नौज)। शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव तुलापुरवा निवासी राजेश कुमार शराब पीने का आदी है। शराब के नशे में अक्सर वह अपनी 45 वर्षीय पत्नी गार्गी के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। इससे आहत होकर मंगलवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखने के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए शव घर ले गए राजेश कुमार के दो बच्चे हैं। इसमें सबसे बड़ा 22 वर्षीय अरविंद है और 20 वर्षीय बेटी निशी है। समाचार लिखे जाने तक महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर नहीं पहुंच सके।

- शराब के नशे में अक्सर करता था मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें