अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया। बाइक सवार महिला पहिये में साड़ी फंसने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे कानपुर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
ठठिया थानाक्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी ममता देवी (40) पत्नी शिव पाल शनिवार को अमित के साथ बाइक पर रिश्तेदार के यहां मानीमऊ रेलवे के पास जा रही थीं। रास्ते में उसकी साड़ी का पल्लू बाइक के पहिये में फंस गया। इससे ममता चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन कानपुर के अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं मिली है।
बाइक के पहिये में फंसी साड़ी, महिला की मौत
क्रासर
परिजनों ने पुलिस कोे सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार
फोटो 14- ममता देवी (फाइल फोटो)।
फोटो 15- महिला की मौत पर रोते बिलखते परिजन।