छिबरामऊ(कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर में रात के अंधेरे में गोशाला से मवेशी चोरी कर काट दिया गया। गोशाला संचालक की तहरीर पर पिता-पुत्रों समेत 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बिकूपुर स्थित जय जय गोपाला गोशाला सेवा समिति के संचालक दिनेश चंद्र तिवारी ने गांव के अबरार खां उसके पुत्र फिरोज व चार अन्य लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह गोशाला से एक गाय मवेशी गायब था। उसकी तलाश शुरू की गई तो गांव से कुछ दूर एक नलकूप के पास काफी मात्रा में खून फैला मिला। दिनेश चंद्र ने अबरार, फिरोज व उसके अन्य लड़कों पर मवेशी की हत्या कर मांस को गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल बलराम मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गोशाला से मवेशी चुराकर काटा
-पिता-पुत्रों समेत 6 के खिलाफ रिपोर्ट