कन्नौज। तिर्वा पुलिस ने अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है। इनके पास से एक लोडर बरामद हुआ है। इसे पशु चोरी करने में इस्तेमाल किया जाता था। आरोपियों के खिलाफ तिर्वा, तालग्राम और छिबरामऊ में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तालग्राम-तिर्वा रोड पर शुक्रवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक लोडर बरामद हुआ। तिर्वा कोतवाली में की गई पूछताछ में इन्होंने तिर्वा, तालग्राम के अमोलर और छिबरामऊ में पशु चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने पिछले माह पशु चोरी कर भागते समय यूपी 100 के वाहन में टक्कर मारी थी। पकड़े गए चोरों का नाम महबूब पुत्र सुलेमान निवासी गांधी नगर तालग्राम व सलीम पुत्र जबरुद्दीन निवासी गांधीनगर तालग्राम है। इनके दो साथी भूरा पुत्र पीरबक्स निवासी गांधीनगर तालग्राम और चिमधा निवासी गांधी नगर तालग्राम मौके से भागने में सफल रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल रमाशंकर, कांस्टेबल सौरभ व मिथुन शामिल हैं।
एक लोडर बरामद, तिर्वा, तालग्राम और छिबरामऊ में भी दर्ज हैं मुकदमे