फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लगी आग से झुलस कर विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में आग से झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंदीपुर निवासी नीलू राठौर उर्फ अनिल की पत्नी मीरा देवी (30) शुक्रवार शाम घर के अंदर संदिग्ध हालात में लगी आग में झुलस गई थी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। मृतका के भाई अशोक कुमार निवासी ग्राम मदारनगर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव भी जानकारी पर सीएचसी पहुंच गया। उसने बताया कि दहेज के लिए ससुराली मीरा को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे जलाकर मार डाला। अशोक की तहरीर पर मृतका के पति अनिल, जेठ सुनील, देवर सुशील, सास और जेठानी के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के चार वर्ष की पुत्री श्रेयांशी और एक वर्ष की पुत्री रिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें