फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच जायरीन घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सौरिख/तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सिकंदरपुर गांव के पास टायर फटने से स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें गोरखपुर जिले के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।

गोरखपुर जिले के दरियाचक गांव निवासी शहीदुन सिद्दीकी पत्नी मुजबुल्ला सिद्दीकी स्कार्पियो से अजमेर ख्वाजा शरीफ जियारत करने जा रही थीं। उनके साथ बहू नुजाहत तस्कीन (35), साइना सिद्दीकी (6) व दानियाल (2) भी थीं। स्कार्पियो गांव का इकबाल चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सिकंदरपुर गांव के पास टायर फटने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। मौके पर डायल 100 पहुंची और उसने कार में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


तालग्राम क्षेत्र के प्राणनगला के पास ट्रकों की भिड़ंत में चालक व क्लीनर घायल हो गए। राजस्थान के अलवर जिले के अराउदी सामदा निवासी ट्रक चालक राजमल (40) पुत्र अजू मोहम्मद और हेल्पर साहिल (30) पुत्र जाइकम मक्का लादकर बिहार से हरियाणा जा रहे थे। प्राणनगला के पास धान लादकर जा रहे ट्रक ने राजमल के ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजमल और साहिल घायल हो गए। दूसरे ट्रक के चालक व खलासी भाग निकले। एनसीसी पेट्रोलिंग टीम के राजेंद्र सिंह, नीलेश, पूरनलाल, उमेश, उत्तम ने चालक व हेल्पर से ट्रक से निकालकर सीएचसी भिजवाया, जहां से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे में पिता पुत्र घायल हो गए। शुक्त्रस्वार दोपहर तालग्राम थाना के गांव अंदौआ निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश 20 वर्षीय बेटे संजू के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। तालग्राम रोड पर विसंभरपुर गांव के सामने बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। बाइक संजू चला रहे थे। दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक की टक्कर से सिपाही घायल हो गया। ठठिया थाना में तैनात सिाही डाल सिंह की कोर्ट सुरक्षा में ड्यूटी लगी है। शुक्रवार को वह तिर्वा क्रासिंग पर खड़ा था, इस दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना मे सौरिख थाना क्षेत्र के भखरिया किशई जगदीशपुर गांव निवासी शिवम व मोहित पुत्रगण दशरथ, व दशरथ पुत्र रामनाथ थाना इंदरगढ़ के फतेहपुर गांव निवासी मुकेशचंद्र पुत्र ज्वाला प्रसाद, एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना मे जिला व थाना अलवर के गांव समोला निवासी राजमल पुत्र गुतमल खांन सड़क दुर्घटना मे
घायल हो गए। जिन्हे मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया।



सड़क हादसे में पांच जायरीन घायल
एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो
तालग्राम क्षेत्र में दो ट्रक टकराए, चालक और हेल्पर घायल
फोटो-08: एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के बाद फैली धान व मक्का, मौजूद पुलिस व एनसीसी पेट्रोलिंग टीम।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें