अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। कस्बा सिकंदरपुर में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पिछले कई दिनों से महिला ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भटक रही है।
सिकंदरपुर के मोहल्ला बजरिया निवासी सरस्वती पत्नी अर्जुनलाल शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर को दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। जानकारी पर जब उसका भाई राजू पहुंचा, तो ससुरालीजनों ने उसे भी पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया। इस समय वह अपने मायके गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधीनगर में रह रही है।
उसने बताया कि वह ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार सिकंदरपुर चौकी गई, लेकिन पुलिस ने उसे समझाबुझाकर टरका दिया। शनिवार को वह अपने पिता राजाराम के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन यहां भी पुलिस ने उसे समझाबुझाकर टरका दिया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
क्रासर
ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई को भटक रही महिला
फोटो 20सीएचबीपी60- कोतवाली में घटना की जानकारी देती महिला सरस्वती।