फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पत्नी फांसी के फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन


सिपाही की पत्नी फांसी के फंदे पर झूली
क्रासर
- तीन माह पहले बच्चे की मौत से थी परेशान, घटना के समय घर में नहीं था कोई
- स्कूल से पुत्र के लौटने पर हुई जानकारी, मूल रूप से मथुरा जनपद की थी निवासी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रह रही मथुरा जनपद के पुलिस जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। तीन माह पहले हुए बच्चे की मौत से वह अवसाद में थी। सुबह के समय पति ड्यूटी व बच्चा स्कूल चला गया। दोपहर बाद जब पुत्र स्कूल से लौटा तो मां को फांसी पर झूलता देख आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पति समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के गांव रदोई थाना वलदेव निवासी चौधरी सुधीर कुमार कई वर्ष से जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह पुलिस लाइन के ब्लाक नंबर सात के कमरा नंबर छह में परिवार के साथ रहता है। वर्तमान समय में वह पुलिस कप्तान की स्कार्ट की गाड़ी चलाता है। सुबह के समय वह ड्यूटी पर चला गया। 10 वर्ष का पुत्र भी स्कूल चला गया। सिपाही की पत्नी प्रीती (32) घर में अकेली थी। इसी बीच उसने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। दोपहर एक बजे के करीब जब पुत्र स्कूल से घर पहुंचा तो पाया कि दरवाजा सही तरीके से बंद नहीं है। उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उसकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी। वह रोता हुआ घर के बाहर निकला। पुलिस लाइन के आवासों में रह रहे अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने मकान में अंदर जाकर कमरे में झंाककर देखा तो पाया कि प्रीती पंखे से फांसी पर झूल रही थी। पुलिस अधीक्षक व कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। आनन-फानन शव को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि महिला को तीन माह पहले बच्चा हुआ था जिसकी मौत हो गई। इससे पहले भी एक बच्चे की जन्म के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। इसी से महिला अवसाद में थी और उसने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें