ठठिया(कन्नौज)। आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने निर्माणाधीन मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। फंदे पर शव लटकता देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
ठठिया के जनेरी गांव में रहने वाला अनुज (24) पुत्र विनय कई दिनों से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इससे वह तनाव में रहता था। बुधवार रात करीब आठ बजे निर्माणाधीन मकान में गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को बगैर सूचना दिए गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई है।
आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक ने की खुदकुशी
परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए कर दिया अंतिम संस्कार