तालग्राम(कन्नौज)। पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मायावती, कन्नौज सांसद डिंपल यादव पर सोशल मीडिया व फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी वायरल होते ही सपा नेता भड़क गए। सपाइयों ने आक्रोश जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
सोमवार दोपहर रवी प्रकाश, गौरव पटेल, गोविंद सिंह, पंकज, राम रहीस सहित थाने पहुंचे निकवा निवासी सपा नेता सुनील कुमार पुत्र लंकुश ने पोस्ट शेयर करने व कस्बा तालग्राम के कटरा मोहल्ला निवासी एक युवक के खिलाफ शेयर की गई पोस्ट की छायाप्रति सहित कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की गई। इससे समाजवादी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। सपाइयों ने बताया कि अगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो पार्टी के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाने का घेराव किया जाएगा।
थाना प्रभारी रामखिलाड़ी वर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अखिलेश, माया और डिंपल पर टिप्पणी से भड़के कार्यकर्ता
- आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तालग्राम थाने में दी तहरीर