फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। युवती ने चौकी में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने बताया कि सिपाही अक्सर उसके घर आकर उससे व बहन से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करता है। विरोध करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन



मामला गुरसहायगंज कोतवाली की एक चौकी का है। सात जून को एक युवती का उसके भाई से विवाद हुआ था। इस पर युवती चौकी पहुंची थी। पुलिस ने युवती और उसके भाई के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। सोमवार को युवती ने पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चौकी में तैनात एक सिपाही उसे परेशान कर रहा है। अक्सर रात को घर आकर उससे व उसकी छोटी बहन से छेड़खानी कर दुष्कर्म का प्रयास करता है। इससे वह और बहन आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में युवती के आरोप झूठे साबित हो रहे हैं। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए वह सिपाही पर आरोप लगा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सिपाही पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
प्राथमिक जांच में पुलिस अधिकारियों ने युवती के आरोप को बताया निराधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें