छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के फतेहनगर गांव निवासी गौतम पुत्र रूप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे घर के पास में रहने वाले दो लोग लाठी लेकर घर में घुस आए और गालीगलौज कर मारपीट करने लगे, जिससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गईं। उसने इसकी शिकायत यूपी 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों लोग जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। उसने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है।