फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की चेन व भैंस न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। दहेज की मांग को लेकर पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



नियामतपुर गांव निवासी प्रीती ने अपने पति ललित पुत्र कुंवर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि तीन साल पहले उसके भाई सोनू ने उसकी शादी की थी। शादी में दिए गए समान से ससुरालीजन खुश नहीं थे। आए दिन उसका पति ललित दहेज में भैंस व सोेने की चेन की मांग को लेकर उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें