फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के गांव पलरी में जमीन के विवाद में ईंट, पत्थर व लाठी चलीं। इसमें महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव की नेमा देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि गांव के योगेंद्र सिंह पुत्र पातीराम, सौरभ पुत्र योगेंद्र सिंह व कानपुर देहात रसूलाबाद धारापुर निवासी विश्राम सिंह व मोनू पुत्र विश्राम कब्जे की नीयत से उसके खेत की जमीन पर मकान बनाने के लिए शनिवार को नींव खोद रहे थे। मना करने पर गाली- गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने आए पुत्र मनोज, अनिल को भी घायल कर दिया। जान बचाने के लिए भागने पर ईंट, पत्थर भी चलाए। दूसरे पक्ष के योगेंद्र सिंह ने अनिल, मनोज पुत्रगण भूपेंद्र के खिलाफ मारपीट कर उसे व उसकी पत्नी ममता को घायल करने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया। यहां से मनोज, अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें