छिबरामऊ। कस्बा पुलिस चौकी के पास स्थिति बैट्री दुकान के ताले तोड़कर चोर करीब चार लाख कीमत की नई व पुरानी बैट्रियां उठा ले गए। दुकानदार की तहरीर पर चौकी पुलिस ने छानबीन की लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। चौकी के पास चोरी होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराजगी है।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुबरियापुर निवासी सूर्य प्रताप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह की शहर के फर्रुखाबाद चौराहे के पास टीनू इंटरप्राइजेज के नाम से बैट्री की दुकान है। दुकान के पास ही कस्बा पुलिस चौकी है। सोमवार रात सूर्य प्रताप की दुकान के ताले तोड़कर चोर बैट्रियां उठा ले गए। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने दुकान के ताले टूटे देख सूर्यप्रताप को फोन पर सूचना दी।
कुछ ही देर में दुकान मालिक पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन कर आसपास लोगों से जानकारी भी ली। सूर्य प्रताप ने बताया कि चोर दुकान से 23 नई बैट्री और 15 क्विंटल पुरानी बैट्रियों सहित करीब चार लाख का माल ले गए हैं। दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
ताले तोड़कर दुकान में लाखों की चोरी
क्रासर
तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
पुलिस चौकी के पास चोरी होने से लोगों में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 04सीएचबीपी51- दुकान में चोरी की जानकारी देता दुकानदार।