फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारकर पेट्रोल पंप मालिक से दो लाख लूटे 22-50-02

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। तालग्राम रोड पर ग्राम नथा नगला के पास बोलेरो सवार बदमाश ने मंगलवार देर रात पेट्रोल पंप मालिक से दो लाख रुपयों भरा थैला लूट ले गए। बोलेरो में बाइक की टक्कर मारने से व्यापारी घायल भी हो गया। परिजनों ने उन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। छिबरामऊ कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाथिन निवासी प्रदीप सिंह का तालग्राम रोड पर ग्राम भावलपुर में मां कमला किसान सेवा केंद्र के नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे वह पंप से बिक्री के 2 लाख रुपये थैले में रख कर बाइक से घर जा रहे थे। तालग्राम रोड पर ग्राम नथा नगला के पास इंटर कॉलेज के सामने बोलेरो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रदीप गिर बाइक समेत गिर गए। गिरते ही बोलेरो से उतरे दो बदमाशों ने बाइक पर टंगा थैला छीना और भाग निकले।
विज्ञापन


किसी तरह प्रदीप ने घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। गिरने से प्रदीप को काफी चोट आई हैं। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन



प्रदीप लगभग रोज पंप से कैश लेकर निकलते थे। पुलिस की माने तो घटना किसी करीबी की सटीक सुचना के बाद अंजाम दी गई। बदमाश भी पंप से ही प्रदीप का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।


पेट्रोल पंप मालिक से दो लाख लूटे
पंप से लौटते समय बोलेरो सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
गिरने से घायल हो गया व्यापारी, प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें