अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थानाक्षेत्र के गांव तिसौली में दो महिलाओं की चोटी कट गई। तिसौली गांव निवासी रेशमा देवी (60) पत्नी जगत सिंह की गुरुवार की देर रात सोते समय अचानक चोटी कट गई। जानकारी होने पर वह अचेत हो गईं। वहीं, शुक्रवार सुबह उनके पड़ोस में रहने वाली गुड्डी (45) पत्नी पृथ्वीराज प्रजापति की चोटी सुबह झाड़ू लगाते समय अचानक कट कर गिर गई। जिससे वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व इस काम को अंजाम दे रहे हैं।
दो महिलाओं की चोटी कटी