फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बस यात्रियों को जहरखुरानों ने बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर दिल्ली से कानपुर का सफर रोडवेज बस यात्रियों के लिए खतरे से खाली नहीं है। इस मार्ग पर जहरखुरान यात्रियों को अपना शिकार बना रहे हैं। मंगलवार को दो यात्रियों को गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला कर नगदी और सामान लूट लिया। इन्हें रोडवेज कर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले रविवार रात को दो यात्रियों को गिरोह ने शिकार बनाया था।
विज्ञापन



महाराजगंज के लक्ष्मीनगर में रहने वाले पंकज (35) पुत्र सीताराम सोमवार रात दिल्ली से कानपुर आ रहे थे। बस में रामवीर (30) पुत्र ब्रजपाल निवासी कटरा जेबा सदर कोतवाली कन्नौज भी सफर कर रहे थे। इन्हें जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिला दिया। इनके बेहोश होते ही गिरोह के सदस्य नगदी और मोबाइल के साथ कपड़ों भरा बैग ले गए। मंगलवार सुबह चालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों यात्रियों के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


दो बस यात्रियों को जहरखुरानों ने बनाया शिकार
रोडवेज कर्मियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें