हसेरन (कन्नौज)। क्षेत्र के पट्टी गांव में युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी गांव निवासी मिजाजीलाल (35) पुत्र अंगदलाल खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब वह कमरे से नहीं निकले तो पत्नी मीरा देवी कमरे में पहुंचीं। पति का शव अंगौछे के फंदे से झूलता देख चीख निकल गई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। शव को फंदे से उतारा गया। जानकारी पर इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा व हसेरन चौकी इंचार्ज संजय यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे विशाल (13), निदान (7) व दीपिका (11) हैं। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार में कुछ विवाद की बात सामने आ रही है।