कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी को पीट दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
शहर के शेखाना मोहल्ले में रहने वाले असलम ने नौ दिसंबर 2017 को तिर्वा के कालिकानगर में रहने वाली बीना बेगम से निकाह किया था। निकाह के बाद से असलम और परिवार के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बीना बेगम को प्रताड़ित करने लगे। 20 मार्च 2018 को असलम, उसकी मां मुन्नी देवी और ननद रेशमा ने पीटकर घर से निकाल दिया। सोमवार को बीना बेगम ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।