कन्नौज। विदेश से कीमती पार्सल भेजने का झांसा देकर ठगों ने महिला से 10 लाख से भी अधिक नगदी ठग ली। थाने पहुंची महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
तिर्वा क्रासिंग के पास रहने वाली रितु चौधरी पत्नी शेर सिंह चौधरी के पास चार अप्रैल को एक युवक ने फोन कर कहा कि उन्हें ब्रिटेन से एक कीमती पार्सल भेजा जा रहा है। उन्हें एक खाते में प्रोसेसिंग शुल्क 34 हजार रुपये जमा करना होगा। रितू चौधरी ने 34 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा कर दिए। इसके बाद शातिर जालसाजों ने पार्सल का लालच देकर पांच बार विभिन्न बैंक शाखाओं के खातों में 10 लाख 70 हजार रुपये जमा करा लिए। 16 अप्रैल को रितु चौधरी और उसके पति शेर सिंह चौधरी को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। शनिवार को एसपी किरीट कुमार राठौड़ के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विदेशी पार्सल का झांसा देकर ठगे लाखों रुपये