अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम (कन्नौज)।
खेती बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों हड़पने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
औरैया थाना बेला भवानीपुर निवासी जयचंद्र पुत्र सोनेलाल ने थाना तालग्राम के तरेपुरवा फिरोजपुर निवासी दरोगा, अमरेश यादव पुत्रगण बलजीत और रानीदेवी पत्नी अमरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसने चार माह पहले जमीन खरीदने की बात तय की थी। पहले उन लोगों ने एक लाख रुपये ले लिए। बाद में रजिस्ट्री के नाम पर पांच लाख साठ हजार और ले लिए। अब न तो जमीन का बैनामा कर रहे हैं और न रुपये वापस दे रहे हैं। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी अमोलर जितेंद्र कुमार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगे हैं।
-तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई