फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कालीगंज बाजार के पास शुक्रवार की देर शाम युवक पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के भैरौपुर महनिया (रूपिनपुर) निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ भगेलू अपने भाई प्रदीप कुमार (पुत्रगण) झिनकू) शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के कालीगंज बाजार की तरफ जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार सुरेश कुमार पांडेय निवासी विभारपुर व एक अन्य युवक वहां पहुंचे और जितेंद्र को निशाना बनाते हुए उस पर फायर झोंक दिया। हमले में घायल जितेंद्र को लेकर प्रदीप जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जितेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। पुलिस ने प्रदीप की तहरीर पर सुरेश कुमार पांडेय व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें