फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के अहेर गांव के सामने तिर्वा-बेला मार्ग पर गुरुवार की रात्रि नौ बजे के करीब साइकिल सवार एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबूलेंस के जरिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। कोतवाली में मृतक के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के विधईपुर्वा गांव निवासी शिव सिंह (35) पुत्र राजाराम शाम को तिर्वा बाजार करने अपने गांव से साइकिल से आया था। रात्रि नौ बजे के करीब वह तिर्वा से वापस अपने गांव जा रहा था। तभी अहेर गांव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ उसके पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से युवक की मौत
- गुरुवार की देर रात्रि तिर्वा से बाजार कर वापस लौट रहा था गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें