फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Tue, 26 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
आग बुझने के बाद जला सामान देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मलगंवा में मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग ने 11 घरों को चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। लपटों में फंसकर दो मवेशी भी जल गए। तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद गांव में फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। मलगंवा गांव में सबसे पहले मुनेर पुत्र रामप्रसाद के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रामप्रसाद, अवधेश, सुनील, योगेश, मुकेश, नीरज, नीलू, पुत्तूलाल, रामप्रकाश, कमलेश के घरों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग लगने के समय तेज हवाएं चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी दौरान मुनेर की एक बकरी व एक भैंस जलकर मौत के मुंह में समा गई। लपटों से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मचाते हुए ग्रामीण हाथों में बाल्टी लेकर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। सूचना थाने में दी गई। इस पर फायरब्रिगेड को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक कई घंटे के प्रयास के बाद आग बुझ चुकी थी।

घटना की जानकारी पाकर उप जिलाधिकारी तिर्वा उदयवीर सिंह, कानूनगो श्रीकृष्ण तिवारी, थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। राजस्व टीम ने सर्वे के बाद चार लाख रुपये का नुकसान होने का आंकलन किया है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अग्निपीड़ितों को गेहूं, चावल, आलू, नमक, मसाला व अन्य खाद्य सामग्री प्रदान की गई है। उन्हें शासन स्तर से मिलने वाली आर्थिक मदद देने के लिए भी कागजी कार्यवाही पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अग्निपीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें