फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसे चोरों ने नगदी-जेवरात किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव में चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों की नगदी व जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है
विज्ञापन



उधरनपुर निवासी वेदराम पुत्र श्रीराम खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार को वह परिजनों के साथ कमरे में लेटे थे। रात में मकान के दूसरे कमरे में घुसे चोरों ने बक्से में रखे 80 हजार रुपये, कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, तोड़ियां आदि सामान चुरा लिया। बुधवार की सुबह उनकी आंख खुली तो कमरे का बाहर से दरवाजा बंद देख होश उड़ गए। किसी तरह बाहर से लगी कुंडी को खुलवाया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। सभी सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा खुला पड़ा था। इसमें रखे जेवर व नगदी गायब थी। वेदराम ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले बकरी और आलू बेचा था। इनकी बिक्री के 80 हजार रुपये बक्से में रखे थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन




मकान में घुसे चोरों ने नगदी-जेवर किए पार
छिबरामऊ के उधरनपुर गांव की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें