फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरी के आरोपियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चोरी के आरोप में जेल में बंद हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष समेत दो के खिलाफ गैंगेस्टर और चार अन्य बदमाशों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अजयपाल मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी अभिषेक गुप्ता के घर से नगदी, जेवर और सामान सहित करीब 1 करोड़ 35 लाख का माल चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता व हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता को गिरफ्तार किया था। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को अनुज गुप्ता और विवेक गुप्ता पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाल अनुज के खिलाफ अवैध खनन और कोर्ट परिसर से हरे पेड़ों को कटवाने का भी मुकदमा दर्ज है।

इसी तरह आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के आरोप में चार शातिर बदमाशों को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जिला बदर कर दिया गया है। जिन बदमाशों पर कार्रवाई की गई है उनमें बच्चन पुत्र झंडू निवासी कुंवरपुर कंडौली छिबरामऊ, सुमित कुमार पुत्र सर्वेश कुमार निवासी तरिंद्र सौरिख, देव नारायण पुत्र भारत सिंह निवासी आदमपुर सौरिख, कृष्ण कुमार उर्फ बड़े लल्ला पुत्र रामाधार निवासी बेहटा खास तालग्राम शामिल हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह बताया कि सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है। जिले में दिखने पर इन चारों बदमाशों की गिरफ्तारी कर जेल भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन



अनुज गुप्ता सहित दो पर लगाया गैंगस्टर
चार बदमाशों को किया गया जिला बदर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें