शिक्षक ने छात्र से किया कुकर्म का प्रयास, रिपोर्ट
कन्नौज। शहर के एक निजी स्कूल के टीचर ने अपने ही स्कूल के छात्र को ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ की और कुकर्म का प्रयास किया। मामले की रिपोर्ट छात्र की मां ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सदर कोतवाली में दर्ज काई रिपोर्ट मे बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र एक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। वह अपने स्कूल के ही टीचर से ट्यूशन पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल के सभी शिक्षकों के चले जाने के बाद वह उसके पुत्र से अक्सर छेड़छाड़ करता था। 21 जुलाई को शिक्षक की पत्नी घर पर नहीं थी, तभी शिक्षक ने उसके पुत्र को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए बुलाया।
जहां उसने पुत्र के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह शिक्षक के चंगुल से छूटने के बाद बेटा घर पहुंचा और रोते हुए घटना की जानकारी मां को दी। पीड़ित मां किशोर को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर का डाक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल अमोद कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- स्कूल में अक्सर कराता था छात्र से छेड़छाड़
- अपने घर में पढ़ाता था किशोर को ट्यूशन
- पत्नी के न होने पर छात्र के साथ कुकर्म करने की कोशिश