फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ बाइक सवार की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौधरियापुर गांव निवासी सुरेश चंद्र ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर ठठिया के मलगवां निवासी शिवम कुमार, कानपुर देहात के रसूलाबाद के गांव अंतगुलौदा निवासी विकास उर्फ राजा और देवधरापुर निवासी दुर्विजय के खिलाफ बेटे बृजेश की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि आरोपी 10 मई 2022 को उसके घर आए। शादी समारोह में जाने की बात कहकर उसके बेटे बृजेश को साथ ले गए। बृजेश कुमार घर से बाइक लेकर गया था। रास्ते में तीनों ने धारदार हथियार से बृजेश पर हमला कर सड़क किनारे फेंक दिया था। हैलट में उपचार के दौरान 12 मई को मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें