फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : पति पर चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटकर दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव असेह निवासी रतना उर्फ पूजा श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी चार फरवरी 2016 को आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में वोदला रोड निवासी योगेंद्र उर्फ आलोक श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोप है कि तीन अप्रैल को पति योगेंद्र, ससुर प्रमोद, सास सुमनलता, देवर विशाल ने पूजा के साथ मारपीट की।
पूजा को पुत्र और पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें