फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : शांति व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी : डीएम

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में शांति कमेटी की बैठक लेते डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व अन्य अ? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रक्षाबंधन, मोहर्रम और जन्माष्टमी के मद्देनजर बुधवार शाम विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। इसमें डीएम शुभ्रंात कुमार शुक्ल ने कहा कि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिममेदारी है। प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी से कानून व्यवस्था पर नजर रखेगा। शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि जिले में चिह्नित 77 स्थानों से ताजिया निकलेंगे। ताजिया जुलूस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 20 वालेंटियर्स नामित किए जाएंगे। ये वालेंटियर पुलिस के सहयोगी के तौर पर कार्य करेंगे। निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, सीओ, ईओ और बिजली विभाग के अफसर ताजिया जुलूस के रूट का निरीक्षण कर लें। रूट पर गंदगी नहीं मिलनी चाहिए।
अगर कहीं गड्ढे हों तो इनकी मरम्मत करा दें। स्ट्रीट लाइटें भी दुरुस्त रखीं जाएं। सोशल मीडिया पर निगाह रखने के निर्देश भी डीएम ने दिए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि पुलिस बल लगातार सक्रिय रहेगा। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर विशेष निगाह रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें